{"_id":"66c362e7ccbbc4542b037f6e","slug":"woman-dies-after-delivery-in-private-hospital-uproar-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-121208-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। चिकित्सक और स्टाॅफ पर गंभीर आरोप लगाए। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के भमौरा गांव निवासी रोहित कुमार ने बताया कि शनिवार को प्रसव पीड़ा होने के बाद पत्नी कमलेश (27) को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन चिकित्सकों की हड़ताल के चलते वहां इलाज नहीं मिल सका। इस पर वह पत्नी को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां पत्नी का ऑपरेशन किया गया। आरोप है कि बच्चे के पैदा होने के बाद पत्नी की हालत खराब होने लगी। इसके बावजूद चिकित्सक देखने नहीं पहुंचे।
सोमवार सुबह परिजनों ने हालत बिगड़ने पर स्टाॅफ से उपचार करने के लिए कहा, आरोप है कि इसपर स्टॉफ की ओर से रेफर करने की बात कही गई और कुछ ही देर में रेफर भी कर दिया गया। महिला को ले जाने के लिए एंबुलेंस में लिटाते ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि लगातार रक्तस्राव होने से ऐसा हुआ।
विज्ञापन
सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराकर शव को कब्जे में ले लिया। शहर कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।