फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Will release the book of Ganda Elephant Corridor, map of Terai

Pilibhit News: गैंडा एलिफेंट कॉरिडोर की पुस्तक, तराई के मानचित्र का करेंगे विमोचन

Fri, 06 Oct 2023 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 06 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Will release the book of Ganda Elephant Corridor, map of Terai
पीलीभीत। मुख्यमंत्री सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके साथ ही बाघ मित्र एप का भी शुभारंभ करेंगे। गैंडा एलिफेंट कॉरिडोर की पुस्तक और तराई क्षेत्र के मानचित्र का विमोचन करेंगे। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रभागीय वन अधिकारी नवीन खंडेलवाल ने मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि कार्यक्रम स्थल पर फोटो-पेंटिंग एवं वन विभाग के उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई है। कार्यक्रम में वन विभाग के प्रदेश स्तरीय अधिकारी, वन्यजीव प्रेमी, विशेषज्ञ आदि आ रहे हैं। पहली बार टाइगर रिजर्व को इस तरह के कार्यक्रम की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

00
इनको सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री
रमेश चन्द्र, वन संरक्षक मुरादाबाद, ज्ञान सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी बिजनौर, अंशुमान मित्तल उप प्रभागीय वनाधिकारी नजीबाबाद, संदीप कुमार शर्मा क्षेत्रीय वनाधिकारी नजीबाबाद रेंज, जगत सिंह राना वन दरोगा नगीना रेंज, डॉ. आरके सिंह पशु चिकित्साधिकारी जौनपुर, कार्तिक द्विवेदी शिक्षा अधिकारी इटावा लायन सफारी, सुनील कुमार वाहन चालक सामाजिक वानिकी प्रभाग बिजनौर, डाॅ. उत्कर्ष शुक्ला उप निदेशक, वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान लखनऊ, नीना कुमार शिक्षा अधिकारी नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, डाॅ. दक्ष गंगवार पशु चिकित्साधिकारी पीलीभीत टाइगर रिजर्व, रामभरत यादव वन दरोगा, पीलीभीत टाइगर रिजर्व, सोनी सिंह वन दरोगा सामाजिक वानिकी प्रभाग पीलीभीत, दीपक कुमार वन रक्षक पीलीभीत टाइगर रिजर्व, अदनान खान बाघ मित्र पीलीभीत टाइगर रिजर्व, दारा सिंह बाघ मित्र, पीलीभीत टाइगर रिजर्व व नरेश कुमार विश्व प्रकृति निधि पीलीभीत।
विज्ञापन

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
1:25 मिनट पर मुस्तफाबाद में हेलीपैड पर उतरेगा मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर।
1:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
1:30 बजे से 3:00 बजे तक वन्य प्राणी सप्ताह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
3.00 बजे कार्यक्रम स्थल से हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे।
3:05 बजे हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
3:10 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed