फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

Pilibhit News: जंगल से निकलकर आबादी के करीब आया बाघ, दहशत

Fri, 25 Nov 2022 07:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
wild animal
पूरनपुर। दियोरिया के जंगल से निकलकर बाघ गांव मटेहना के समीप हरदोई ब्रांच नहर पटरी पर आ गया। बाघ देखकर लोगों ने शोर-शराबा किया। जिस पर वह झाड़ियों में छिप गया। सूचना पर पहुंची टीम ने जांच की, मगर बाघ और उसके पगचिह्न नहीं मिले। बाघ की निगरानी को टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

दियोरिया के जंगल से गांव मटेहना की दूरी करीब 800 मीटर है। अक्सर वन्य जीव जंगल से निकलकर गांव मटेहना और आसपास आबादी के समीप आ जाते हैं। बृहस्पतिवार सुबह बाघ जंगल से निकलकर गांव मटेहना कॉलोनी नंबर छह के समीप आ गया। हरदोई ब्रांच नहर पटरी पर बाघ को घूमते देख कुछ लोगों ने इसकी जानकारी गांव पहुंचकर लोगों को दी। एकत्र हुए लोगों ने शोर-शराबा किया। इस पर बाघ झाड़ियों में छिप गया। सूचना पर दियोरिया रेंज के प्रभारी रेंजर दिनेश गिरी, सामाजिक वानिकी के प्रभारी रेंजर कपिल कुमार, टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाघ की चहलकदमी की सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई, जिसपर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने भीड़ को बमुश्किल हटाया। वन एवं वन्य जीव प्रभाग के प्रभारी रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि जांच में न तो बाघ के पगचिह्न मिले और न ही बाघ दिखा है। निगरानी को टीम लगाई गई है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed