फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When those who supported the mafia failed, they started taking the opinion of experts: Bhupendra

माफिया को शह देने वाले जब खुद हुए नाकाम, तो विशेषज्ञों की राय लेने में जुटे : भूपेंद्र

Tue, 24 Sep 2024 03:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
When those who supported the mafia failed, they started taking the opinion of experts: Bhupendra
पीलीभीत के भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।स
पीलीभीत। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आज यहां सपा पर तंज कसते हुए कहा कि माफिया को शह देने वाली पार्टी के नेता भाजपा के फैसलों को गलत साबित करने की नाकाम कोशिश में जुटे हैं। जब उनके सारे प्रयास विफल हो गए तो अब विशेषज्ञों से राय लेकर अपने एजेंडे को सफल बनाने में जुटे हैं, लेकिन इसके उन्हें सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष यहां भाजपा के सदस्यता अभियान में भाग लेने के बाद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन




भूपेंद्र सिंह रविवार शाम को पीलीभीत पहुंचे। इसके बाद सोमवार सुबह पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल के साथ मोहल्ला डालचंद के वार्ड संख्या तीन में घूमे। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके बाद शहर के एक बैंक्वेट हॉल में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीलीभीत सदैव भाजपा का गढ़ रहा है। संगठन की ओर से बूथ स्तर पर 200 और जिला स्तर पर तीन लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, उन्हें उम्मीद है कि यहां की जनता उन्हें निराश नहीं करेगी। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भी विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते हुए उपस्थित लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सदस्यता अभियान प्रमुख गोकुल प्रसाद मौर्य, तुलाराम लोधी, जिला महामंत्री लेखराज भारती, दिनेश पटेल, महादेव ज्ञान, अमित अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी स्वतंत्री देवल आदि मौजूद रहे।

पीलीभीत के भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।स

पीलीभीत के भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed