{"_id":"64d28adaffebbf094e0e1dd8","slug":"when-the-water-level-decreased-the-sharda-river-caused-havoc-due-to-erosion-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-2384-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जलस्तर में कमी आई तो शारदा नदी ने कटान से तबाही मचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जलस्तर में कमी आई तो शारदा नदी ने कटान से तबाही मचाई
Wed, 09 Aug 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा के समीप कटान करती नदी । संवाद
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर कम होने पर गांव चंदिया हजारा और आसपास के गावों के लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि जलस्तर कम होने के बाद नदी तेजी से कटान कर तबाही मचा रही है। 12 किसानों की 36 एकड़ गन्ने की फसल लील चुकी शारदा नदी के निशाने पर अब गांव चंदिया हजारा के निरापद मिस्त्री का खेत है। 24 घंटे में निरापद के खेत में खड़ा दो बीघा गन्ना नदी में समा गया है।
रविवार शाम नदी के उफनाने से गांव चंदिया हजारा के 1400 घरों में पानी घुस गया था। सोमवार को नदी का जलस्तर कम हुआ तो गांव में भरा पानी निकल गया। हालांकि नदी अब भी लबालब भरी चल रही है। नदी ने फिर से तेजी से कटान शुरू कर दिया है। सोमवार दोपहर से मंगलवार दोपहर तक नदी में गांव निवासी निरापद मिस्त्री का दो बीघा गन्ना समा गया।
नदी अब तक 12 किसानों की 36 एकड़ गन्ने की फसल निगल चुकी है। कटान न रुकने से क्षेत्र के लोगों में खलबली मची हुई है। विधायक के बेटे ऋतुराज पासवान ने मंगलवार को कटान की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नदी के तेजी कटान करने से क्षेत्र के लोग परेशान है। बचाव कार्य में लापरवाही के चलते कटान नहीं रुक रहा है। बाढ़ खंड के अफसरों से बात कर बचाव कार्य तेजी से कराने को कहा गया है।