फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When the uproar over the death of innocent clinics

मासूम की मौत होने पर क्लीनिक पर हंगामा

Sat, 02 Jan 2016 11:26 PM IST
Bisalpur
Bisalpur Updated Sat, 02 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन

गांव बढ़ैपुरा घारम के एक परिवार के लोगों ने शनिवार को गलत उपचार से बच्चे की मौत होने का आरोप लगाते हुए एक क्लीनिक के गेट पर हंगामा किया। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। बच्चा तेज बुखार से पीड़ित था।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ैपुरा घारम निवासी लक्ष्मण प्रसाद शनिवार को अपने डेढ़ वर्षीय बेटे को नगर के मोहल्ला ग्यासपुर स्थित एक क्लीनिक में इलाज कराने के लिए भर्ती कराया था। बच्चा तेज बुखार से पीड़ित था। उपचार के दौरान बालक की मृत्यु हो गई। घरवालों ने डॉक्टर पर गलत उपचार करने का आरोप लगाते हुए क्लीनिक गेट पर हंगामा किया और कोतवाली में डॉक्टर के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। नगर पुलिस चौकी प्रभारी रामनाथ यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घटना के समय मैं क्लीनिक पर नहीं था। मेरी गैर मौैजूदगी में फार्मेसिस्ट ने मुझे बच्चे की स्थिति की जानकारी फोन पर दी थी। परिवार वालों को उसी समय बता दिया गया था कि बच्चे की हालत गंभीर है। वह अन्यत्र इलाज को ले जा सकते हैं, लेकिन परिवार वाले जिद पर अड़ गए। परिवार वालों की सहमति के बाद ही फार्मेसिस्ट ने उपचार शुरू किया था। बच्चे की दशा ही गंभीर थी उपचार में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. मोहम्मद यूनुस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed