{"_id":"644c1f95ea2f2380bf04c9c4","slug":"when-the-tractor-trolley-was-stopped-the-home-guard-was-beaten-pilibhit-news-c-4-1-139845-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका तो होमगार्ड का पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका तो होमगार्ड का पीटा
विज्ञापन
एक अन्य मामले में भी पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्राॅली को छुड़ाने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। अवध खनन में पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को भगा लेजाने का होमगार्ड ने विरोध किया तो उसे आरोपियों ने पीट दिया और जाने से मारने की धमकी दी। इधर, एक अन्य मामले में भी पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाने की कोशिश की गई। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तहसीलदार ने शुक्रवार तड़के ब्लाॅक रोड पर गांव सिमरिया के समीप खनन कर लाई जा रही मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया और होमगार्ड रामकुमार को ट्रैक्टर-ट्राॅली तहसील ले चलने को कहा। जबकि तहसीलदार और नायब तहसीलदार लेखपालों के दूसरी ओर चले गए। होमगार्ड रामकुमार ने बताया कि उसने ट्रैक्टर चालक को तहसील ले चलने के लिए कहा। इस पर उसने तेजी से चलाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पूरनपुर देहात की एक गली में मोड़ दिया।
होमगार्ड का आरोप है कि विरोध करने पर ट्रैक्टर चालक पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमद नगर निवासी इरफान खान ने उसके साथ हाथापाई की। गली में एक प्लाट में मिट्टी उतारने की कोशिश की। विरोध पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान तहसीलदार के पहुंचने पर इरफान ट्रैक्टर-ट्राॅली को छोड़कर बाइक से भाग गया। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि होमगार्ड रामकुमार वर्मा की ओर से इरफान के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, धमकाने, खनन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा बृहस्पतिवार रात पौने तीन बजे तहसीलदार ध्रुव नरायन यादव ने अवैध खनन की सूचना पर घुंघचाई थाना क्षेत्र में बलरामपुर और कसगंजा की सीमा पर खनन कर ट्रैक्टर-ट्राॅली से लाई जा रही मिट्टी को पकड़ लिया। तहसीलदार ने टीम में शामिल लेखपाल शोएब को पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्राॅली को घुंघचाई थाना ले चलने के निर्देश दिए।
लेखपाल ने बताया कि कुछ दूर चलने पर गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी संजय वाजपेई, पंकज वापजेई, गांव कढैया निवासी वीके ने अपने चार अन्य साथियों के साथ बाइकों को आगे लगाकर ट्रैक्टर-ट्राॅली को छीनने की कोशिश की। इस दौरान सड़क पर अन्य वाहन आने पर आरोपी भाग गए। घुंघचाई पुलिस ने लेखपाल शोएब की ओर से उक्त आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।