{"_id":"68642be6e19bbf63cc0b3484","slug":"welcomed-with-tilak-faces-lit-up-when-books-were-received-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-138867-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तिलक लगाकर स्वागत, पुस्तकें मिलीं तो खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तिलक लगाकर स्वागत, पुस्तकें मिलीं तो खिले चेहरे
Wed, 02 Jul 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
शेरपुर कलां के स्कूल में बच्चों को पुस्तकें वितरित करते विधायक बाबूराम पासवान और अन्य स्रोत: शि
पीलीभीत। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मंगलवार को परिषदीय स्कूल बच्चों की मौजूदगी से चहक उठे। जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने बच्चों का माला पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया। नई पुस्तकें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के साथ कंपोजिट विद्यालय बिथरा में बच्चों का स्वागत किया और स्कूल चलो अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डीएम ने प्राथमिक विद्यालय टंडोला पहुंचकर स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद मिड डे मील चखकर भोजन की गुणवत्ता परखी।
इस दौरान बच्चों, अभिभावक और शिक्षकों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि शिक्षा के बिना विकास की कल्पना करना संभव नहीं है। बेसिक शिक्षा विभाग में तमाम योजनाएं ऐसी हैं, जिनका सीधा लाभ बच्चों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विधायक और डीएम ने स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया और मौजूद लोगों को संचारी रोग नियंत्रण की शपथ दिलाई। इसके अलावा कंपोजिट स्कूल बरहा में सीडीओ राजेंद्र कुमार, ब्लॉक प्रमुख ललौरीखेड़ा अजय सिंह गंगवार ने बच्चों का स्वागत कर रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसके बाद पुस्तक वितरण किया। बीएसए अमित कुमार सिंह, राकेश पटेल, राजीव कुमार, ममता गंगवार, संतोष खरे समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।
अमरिया/घुंघचाई। कंपोजिट विद्यालय भंगा मोहम्मद गंज में जिला पंचायत सदस्य प्रेम सागर, प्रधान ओम प्रकाश ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ मिलकर बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद स्कूल चलो रैली निकाली गई। निशुल्क पाठ्य पुस्तक भी वितरित की गई। इस दौरान सहायक अध्यापक प्रवीण कुमार रहे। घुंघचाई के गांव नरायनपुर ता.घुंघचाई के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
इसके बाद बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। स्कूल पहुंचने के बाद बच्चों को पुस्तकें वितरित की गई।