फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Weather changed in the afternoon, drizzle increased humidity

Pilibhit News: दोपहर में बदला मौसम, बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस

Sun, 23 Jun 2024 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Weather changed in the afternoon, drizzle increased humidity
पीलीभीत में शनिवार की दोपहर बाद आसमान में छाये बादल । संवाद
पीलीभीत। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्मी से लोग बेहाल रहे। इससे सड़क पर सन्नाटा रहा। दोपहर में बादल छाए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। लोगों को लगा कुछ देर बारिश होगी। ऐसा नहीं हुआ और बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो गया। इसके बाद उमस ने लोगों को परेशान कर दिया।
विज्ञापन

मौसम मेें लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट और थोड़ी बढ़ोतरी हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। शनिवार को सुबह आठ बजे के बाद सूर्य की तपिश ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे बादल छा गए तो लगा कि बारिश होगी। कुछ देर बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो बाद में बंद हो गई। इसके बाद हल्के बादल बने रहे। इससे उमस और बढ़ गई। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि शनिवार को अधिकतम 38.9 और न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। उन्होंने कहा कि तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed