{"_id":"66aa72019b0c90312000d3ea","slug":"waterlogging-found-during-inspection-instructions-given-to-plot-owner-to-get-it-filledwaterlogging-found-during-inspection-instructions-given-to-plot-owner-to-get-it-filled-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-120325-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: निरीक्षण में मिला जलभराव, प्लॉट मालिक को पटान कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: निरीक्षण में मिला जलभराव, प्लॉट मालिक को पटान कराने के निर्देश
विज्ञापन
गौशाला में निरीक्षण के दौरान पशु को गुड़ खिलाते डीएम।स्रोत:सूचना विभाग
मझोला। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने विकासखंड मरौरी के कान्हा गोसंरक्षण केंद्र न्यूरिया और नौगवां पकड़िया क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जलभराव पाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्लाॅट मालिक से संपर्ककर मिट्टी का पटान कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने गोआश्रय स्थल में पशुओं को गुड़ और फल भी खिलाए।
निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि गोआश्रय स्थल में 124 पशुओं को आश्रय दिया गया है। जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सक को नियमित गोवंशों की देखरेख करने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत पकड़िया नौगवां के वार्ड संख्या एक का औचक निरीक्षण कर जलभराव की स्थिति को देखा।
गत वर्ष इसी पंचायत में डेंगू और मलेरिया के कई मामले सामने आए थे। जिलाधिकारी ने लोगों से बातचीत कर मलेरिया के संबंध में जानकारी भी ली। इसके साथ उन्होंने वार्ड मेंबर को निर्देश दिए कि नालियों की सफाई कराएं। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि कैंपों के माध्यम से लोगों का चेकअप कराया जाए। पॉजिटिव पाए जाने पर तुरंत दवाई दिलवाई जाए। जिससे कि संचारी रोगों पर नियंत्रण हो सके।