{"_id":"66203a7112bbc0e579075a79","slug":"voting-is-our-right-we-have-come-from-madhya-pradesh-haridwar-we-will-vote-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-114936-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वोट हमारा अधिकार... मध्य प्रदेश-हरिद्वार से आ गए, करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वोट हमारा अधिकार... मध्य प्रदेश-हरिद्वार से आ गए, करेंगे मतदान
विज्ञापन
अंकित ।
मताधिकार का प्रयोग करने आठ हजार प्रवासी मतदाताओं के आने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रवासी मतदाता जिले में पहुंचने लगे हैं। कोई मध्य प्रदेश, नोएडा तो कोई हरिद्वार से घर पहुंच गया है। अब सभी 19 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
बीसलपुर क्षेत्र के करीब 10 हजार मतदाता नौकरी और रोजगार की वजह से दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, हरिद्वार और देश के अन्य शहरों में रहते हैं। इस बार प्रशासन ने इन प्रवासी मतदाताओं को बुलाने पर खासा जोर दिया है। नतीजा यह हुआ कि काफी संख्या में मतदाता, वोट डालने के लिए जिले में पहुंच गए हैं। यह मतदाता, अपने जान-पहचान के लोगों को प्रेरित भी कर रहे हैं।
-
मध्य प्रदेश से आए हैं, वोट डालकर जाएंगे
मध्य प्रदेश के दतिया शहर में नौकरी करता हूं। हर बार वोट डालने आता हूं। देश की सरकार चुनने के लिए मंंगलवार को ही आ गया था। 19 अप्रैल को वोट डालने के बाद वापस जाऊंगा। सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
- अंकित समाधिया, मोहल्ला बख्तावरलाल।
-
प्रत्येक चुनाव में किया मतदान
हरिद्वार की एक सुरक्षा कंपनी में नौकरी करता हूं। अपने मतदान के अधिकार को कभी गंवाया नहीं है। इस बार भी वोट डालने के लिए चार दिन की छुट्टी लेकर मंगलवार को ही आ गया। जरूरी है कि सभी हर हाल में मतदान अवश्य करें
- कैलाश चंद्र शर्मा, गांव बैरा, बीसलपुर।
-
प्रयास रहता है कि मतदान जरूर करें
नैनीताल के हल्द्वानी शहर की निजी कंपनी में नौकरी करता हूं। प्रयास रहता है कि किसी भी चुनाव में वोट बेकार न जाए। इसी आदत के तहत वोट डालने के लिए आया हूं।
- रवि श्रीवास्तव, मोहल्ला पटेलनगर, बीसलपुर।
-
वोट डाले बिना नहीं मिलता चैन
नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता हूं। जब तक वोट डालते नहीं लेता, चैन नहीं मिलता। 19 अप्रैल को वोट डालने के लिए बुधवार की दोपहर ही यहां पहुंच गया।
-सौरभ गंगवार, दुगीपुर बडगवां- बीसलपुर
--
सभी लोगों से बाहर रह रहे परिजनों को वोट डालने के लिए बुलाने की अपील की गई थी। पूरी उम्मीद है कि बाहर रह रहे 10 में से करीब आठ हजार मतदाता वोट डालने आ जाएंगे। प्रवासी मतदाताओं के आने का सिलसिला शुरू भी हो गया है।
- महीपाल सिंह, एसडीएम बीसलपुर