फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Voting is necessary in the interest of democracy...do it yourself and inspire others too.

Pilibhit News: लोकतंत्र के हित में जरूरी है मतदान...खुद करें और दूसरों को भी करें प्रेरित

Thu, 18 Apr 2024 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Voting is necessary in the interest of democracy...do it yourself and inspire others too.
बीसलपुर के गांव बरसिया के कुंवर झंकार सिंह इंटर कॉलेज में शपथ लेती  छात्राएं।  संवाद
माधोटांडा कस्बे के लोगों ने खुलकर रखी राय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कलीनगर। प्रथम चरण में 19 अप्रैल को जनपद में मतदान होना है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन ने जागरूकता कार्यक्रम के साथ तमाम प्रयास किए हैं। वहीं मतदाता भी इसे लोकतंत्र के पर्व के रूप में मनाने को तैयार हैं। बुधवार को माधोटांडा कस्बे के लोगों से मतदान को लेकर राय जानी गई तो सभी खुलकर बोले।
कहा कि मतदान का दिन लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व होता है। मतदान के जरिये देश और प्रदेश के बेहतर भविष्य के लिए आम जनमानस को सरकार चुनने का मौका मिलता है। विभिन्न वर्गों के लोगों ने कहा कि सबसे पहले मतदान करना चाहिए और उसके बाद आराम, क्योंकि देश हित में ये सबसे जरूरी काम है।
विज्ञापन

---

मतदान करना पहली जिम्मेदारी है। इसलिए मैं अपने पूरे परिवार के साथ जाकर मतदान करूंगा।
- विपिन सिंह

---
वोट करने का अधिकार संविधान ने दिया है और मैं अपने इस अधिकार का प्रयोग हर बार जरूर करता हूं। इस बार भी वोट डालूंगा। परिवार और सगे-संबंधियों को भी प्रेरित करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कादर बख्श

---

अच्छी सरकार चुनने के लिये हर व्यक्ति को मतदान अवश्य करना चाहिए, हर वोट कीमती होेता है। मैं, मतदान करूंगा, आप सब भी वोट जरूर डालें।
- सूबा सिंह

0000000000
मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। इस पर्व पर सभी को उपस्थिति दर्ज अवश्य कराना चाहिए। सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। - राम किशन
--
गांवों में अभियान... ग्रामीणों से मतदान की शपथ
पीलीभीत। जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर इंतजार खान ने बुधवार को मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के नावकूंड, बेहरी खेड़ा, कुर्रा कुर्री, आशा जंगरोली, रम्पुरिया, धनकुना आदि ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया। ग्रामीणों को मतदाता जागरूकता निमंत्रण पत्र देकर कहा कि सभी लोग अपने-अपने बूथों पर जाकर मतदान करें। इस दौरान ग्रामीणों ने शपथ भी ली। अभियान के तहत अब तक 2000 मतदाता जागरूकता निमंत्रण पत्र बांटे गए हैं। 15000 लोगों को मतदाता जागरूकता निमंत्रण पत्र देकर शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई है तो 8000 छात्र -छात्राओं को अभिभावक मतदाता जागरूकता चिट्ठी दी गई है। संवाद
--
कलाकारों ने की मतदान की अपील
बीसलपुर। ड्रीम ड्राॅमा आर्ट्स वेलफेयर सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मोहल्ला दुर्गाप्रसाद के अधिकतर घरों में जाकर पेंटिंग के जरिये मतदान की अपील की। 10 अप्रैल को हर हालत में वोट डालने के लिए कहा। इस मौके पर संस्था के डायरेक्टर शशांक शंखधार, मृत्युंजय शुक्ला, स्वदेश गंगवार, रचित प्रेम, कुबेर मिश्रा, अर्पित सक्सेना, यशास्विन सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
--
छात्राओं ने ली मतदान की शपथ
बीसलपुर। कुंवर झनकार सिंह इंटर कॉलेज बरसिया की कक्षा 12 की छात्राओं ने बुधवार को कॉलेज में मतदान की शपथ ली। कहा कि 19 अप्रैल को बूथ पर जाकर वोट डालेंगी। परिजनों और जान-पहचान के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। छात्राओं को मतदाता शपथ कॉलेज के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने दिलाई। संवाद
--
स्वास्थ्यकर्मियों ने ली मतदान करने की शपथ
अमरिया। जिले के मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर सहभगिता करें, इसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅक्टरों, नर्स व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने शपथ ली। मरीजों-तीमारदारों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलमगीर ने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. राजीव कुमार, जसीम अहमद, योगेंद्र कुमार, डॉ. सुचि गुप्ता, अनिल कुमार, दीपक कुमार, सियाराम, शैल मिश्रा आदि शामिल रहे। संवाद

--
अधिकाधिक मतदान की शपथ ली
पूरनपुर। इनरव्हील क्लब पल्स की पदाधिकारियों और सदस्यों ने अधिकाधिक मतदान की शपथ ली।
बुधवार को इनरव्हील क्लब पल्स की पदाधिकारी व सदस्य रोटरी क्लब रायल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया के आवास मेंं एकत्र हुईं। लोकसभा चुनाव मेंं मतदान प्रतिशत बढ़ाने को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ ली। इनरव्हील क्लब पल्स की अध्यक्ष श्वेता गुप्ता, उमा वर्मा, सानिया चौहान, राखी अग्रवाल, सौम्या सिंह, डॉ. रंजना सिंह, संध्या, विमलेश, डॉ. रेनू भदौरिया, आकांक्षा, साक्षी आदि मौजूद रहे। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed