फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Votes were cast for 186 delicate posts

Pilibhit News: 186 डेलीकेट पदों के लिए पड़े वोट

Fri, 04 Oct 2024 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Votes were cast for 186 delicate posts
बीसलपुर मंडी के एक बूथ पर लगी मतदाताओं की लाइन।संवाद
पीलीभीत। पीलीभीत सहकारी गन्ना विकास समिति के डेलीकेट के 186 पदों के लिए सुबह आठ बजे से मतदान हुआ। बता दें कि काफी संख्या में डेलीकेट का निर्विरोध निर्वाचन हो जाने के बाद बृहस्पतिवार को पूरनपुर के 79, पीलीभीत के 26, बीसलपुर के 67 और मझोला के 4 डेलीकेट पदों के लिए मतदान हुआ। शाम को मतगणना के बाद अधिकतर सीटों पर परिणाम भी घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन

पीलीभीत गन्ना समिति पर मतदान के लिए आठ बूथ बनाए गए। आरओ एसडीएम कलीनगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि चार समितियां पर 26 प्रत्याशियों के लिए 4500 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। शाम 4 बजे तक 1326 लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पूरनपुर। सहकारी गन्ना समिति प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर शुक्रवार को डेलीगेट पद की 79 सीटों के लिए मतदाताओं ने वोट डाले। दोपहर तक मतदान करने वालों की लंबी कतार लगी रहीं। इस दौरान पुलिस को भीड़ से कई बार जूझना पड़ा। शाम चार बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, चीनी मिल में डेलीगेट का चुनाव शुक्रवार को सुबह आठ बजे से होगा। पांच सीटों पर होने वाले मतदान के लिए चीनी मिल में तीन बूथ बनाए गए हैं।
बीसलपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति के 67 डेलीगेट के लिए हुए चुनाव के लिए मतदान खत्म होते ही मतगणना शुरू कर दी गई ,जो देर शाम को समाप्त हो गई। निर्वाचन अधिकारी करम सिंह ने बताया कि सभी 67 सीटों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जीते हुए डेलीगेट को शुक्रवार को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। जीते हुए डेलीगेट अपने समर्थकों के साथ खुशी मनाते हुए अपने घरों को रवाना हो गए। इसके अलावा मझोला में भी 4 डेलीकेट पद के लिए वोट पड़े।

बीसलपुर मंडी के एक बूथ पर लगी मतदाताओं की लाइन।संवाद

बीसलपुर मंडी के एक बूथ पर लगी मतदाताओं की लाइन।संवाद

बीसलपुर मंडी के एक बूथ पर लगी मतदाताओं की लाइन।संवाद

बीसलपुर मंडी के एक बूथ पर लगी मतदाताओं की लाइन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed