फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Volunteers made the villagers aware

स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को जागरूक किया

Sun, 07 Feb 2016 08:02 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sun, 07 Feb 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
Volunteers made the villagers aware
स्प्रिंगडेल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज और जेएमबी इंस्टीट्यूट के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का रविवार को शुभारंभ हो गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन

स्प्रिंगडेल कॉलेज के गांव गनेशपुर में लगे शिविर के पहले दिन ग्रुप लीडर के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान स्वयंसेवक प्रदूषण मुक्त हो देश हमारा आदि के नारे लगाते चल रहे थे। स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इससे पूर्व निदेशक सरोज जगोता व हेमंत जगोता ने स्वयंसेवकों को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में ग्रुप लीडर अभिषेक सिंह, विक्की हलधर, साहिल आनंद, दिपाली अग्रवाल, मोहम्मद उवैस, सुनील, जयवीर, अनिका, उमाशंकर, इंद्रजीत मंडल, शिवम यादव, अनुराग, रितेश, रिचा पांडेय आदि शामिल रहे। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी राजपाल गंगवार, तनुज सक्सेना, राजेंद्रपाल शर्मा, रविशंकर, सूबिया आरिफ आदि मौजूद रहे। इधर जेएमबी इंस्टीट्यूट के गांव देवीपुरा कैम में लगे शिविर का शुभारंभ प्रबंध निदेशक अंचल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों की जानकारी दी। इस दौरान टोली व टोली नायकों का गठन कर सात दिवसीय शिविर की रुपरेखा तय की। स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर की प्रस्तुत कर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. तृप्ति मिश्रा, एनएम सक्सेना, जीएस मिश्रा, सुनील गंगवार, डॉ. शैलेंद्र, आरआर गंगवार, डॉ. वेदप्रकाश, जेएन शर्मा, ईशा गोस्वामी, शीनू शर्मा, अनामिका मिश्रा, दीक्षा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed