फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers were made aware to prevent child trafficking

Pilibhit News: ग्रामीणों को किया बाल तस्करी की रोकथाम के लिए जागरूक

Wed, 31 Jul 2024 10:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Villagers were made aware to prevent child trafficking
गांव बूुदी भूड़ में ग्राामीणो को जागरूक करती जिला प्रोबेशन अ​धिकारी प्रगति गुप्ता।स्रोत:प्रोबेश
पीलीभीत। बाल तस्करी की रोकथाम को लेकर बुधवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने एसएसबी व पुलिस के साथ नेपाल सीमावर्ती गांव बूंदीभूड़ में शिविर लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाल तस्करी विरोध दिवस के अवसर पर बुधवार को सीमावर्ती गांव में अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ग्रामीणों को बताया कि अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आपके गांव में आकर आपके बच्चों को कहीं ले जाकर नौकरी लगवाने की बात करता है, तो उससे सावधान रहें। आपके बच्चे को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

यदि ऐसा है तो इसकी सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 1098 या 112 पर दें। थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस सदैव आपके साथ खड़ी है। किसी भी व्यक्ति के बहकावे में न आएं और अपने नाबालिग बच्चों को कहीं पर भी काम करने के लिए न भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन निर्वान सिंह ने महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल योजना, सेवा एवं निराश्रित महिला पेंशन के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। एसएसबी निरीक्षक हरविंदर सिंह ने कहा कि किसी भी तस्करी से संबंधित जानकारी को संबंधित एसएसबी को पोस्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed