फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers perform protest against supply department

ग्रामीणों ने किया आपूर्ति विभाग के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 26 Jul 2017 11:19 PM IST
  चुर्रासकतपुर।
  चुर्रासकतपुर। Updated Wed, 26 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Villagers perform protest against supply department
ग्रामीणों ने किया आपूर्ति विभाग के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : ग्रामीणों ने किया आपूर्ति विभाग के विरोध में प्रदर्शन
गांव रिछोला सबल के लोगों ने राशनकार्डों के सत्यापन में गड़बड़ी बरते जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को आपूर्ति विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। 
विज्ञापन

गांव रिछोला सबल के लोग बुधवार को प्राथमिक विद्यालय के पास एकत्र हुए और पूर्ति विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि आपूर्ति विभाग की अनदेखी के चलते संबंधित कर्मचारी ने राशनकार्डों का सत्यापन करने में बड़े पैमाने पर धांधली बरती है। ग्रामीणों का आरोप था कि संबंधित कर्मचारी ने रिश्वत मिल जाने पर अपात्रों के राशनकार्ड बहाल रखे और रिश्वत न मिलने पर पात्रों के भी राशनकार्ड निरस्त कर दिए हैं। ग्रामीणों में आपूर्ति विभाग के प्रति काफी रोष झलक रहा था। ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि संबंधित कर्मचारी ने घर-घर जाकर राशनकार्डों का सत्यापन नहीं किया है, बल्कि कोटेदार के घर बैठकर ही सत्यापन कर लिया है। पौन घंटे बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन तब खत्म किया जब ग्राम प्रधान मोहम्मद इरफान ने दोबारा सत्यापन कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में नन्हे बख्श, मुन्ना, निराले शाह, इकबाल, अजीज, रियाज अहमद, अख्तर अली, रामप्रसाद और  सहादत आदि लोग शामिल थे। 
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed