{"_id":"68335dbd75bc5c7345037d8c","slug":"villagers-got-angry-on-the-death-of-the-woman-created-a-ruckus-calmed-down-on-the-assurance-of-dm-pilibhit-news-c-4-1-bly1009-648644-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिला की मौत पर ग्रामीण भड़के, किया हंगामा, डीएम के आश्वासन पर हुए शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिला की मौत पर ग्रामीण भड़के, किया हंगामा, डीएम के आश्वासन पर हुए शांत
विज्ञापन
पूरनपुर। खिरकिया बरगदिया गांव निवासी महिला की बाघ के हमले में मौत से ग्रामीण भड़क उठे। वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाकर हंगामा किया। ऐसे में वन विभाग के अफसर और कर्मचारी कई घंटों तक घटनास्थल पर पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा सके। जानकारी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीण शांत हुए, जिसके बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा सका।
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के कई गांवों में पिछले कई माह से बाघिन की दहशत है। दो ग्रामीणों की बाघिन के हमले में पूर्व में मौत हो चुकी है। इसके बाद से लोगों में आक्रोश है। लगातार हो रही घटनाओं से नाराज ग्रामीणों की जानकारी शासन तक पहुंच चुकी है। इसके बाद विभागीय टीमें सतर्क हुईं हैं।
शाहजहांपुर के अलावा पीलीभीत टाइगर रिजर्व की टीमों को निगरानी के लिए लगाया गया है। तीन दिन पूर्व से टीमें बाघिन पर नजर बनाए थीं। इस बीच चतीपुर गांव में हुई घटना से 10 किलोमीटर दूर खिरकिया बरगदिया गांव की सीमा में महिला को बाघ ने मार दिया। हालांकि ग्रामीण बाघिन के हमला की ही बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि बाघिन की क्षेत्र में मौजूदगी देखी गई थी। विभाग की टीमें निगरानी के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर रहीं हैं। महिला की मौत की सूचना फैलते ही कई गांव के लोग जमा हो गए। आक्रोश और हंगामे को देखते हुए वन विभाग के अफसर और कर्मचारी कई घंटों तक मौके पर पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
सूचना मिलते ही डीएम ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या का समाधान और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। जाल फेंसिंग के कार्य पर अमल करने के लिए वन विभाग के अफसरों को निर्देश दिए। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
--
आक्रोश और हंगामे को देख घटनास्थल से खिसके वन दरोगा
पूरनपुर। बाघ के हमले मेंं लौंगश्री की मौत के बाद पहुंचे वन दरोगा ने आसपास पगचिह्न न मिलने का तर्क दिया। इस पर भीड़ ने वन दरोगा को घेर लिया। नाराज लोग बोले कि क्षेत्र में बाघ ही है। उसे बांधकर खेतों में डाल देंगे तब पता चलेगा कि बाघ है या नहीं। हंगामा कर रहे लोगों ने कहा कि वन विभाग के कर्मचारियों ने ही एक दिन पहले चतीपुर में किसान को मार डालने वाली बाघिन के क्षेत्र में आने का मैसेज किसानों के मोबाइल पर भेजा था। ग्रामीणों का आक्रोश देख पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल वन दरोगा को बचाया। लोगों में आक्रोश देख वन दरोगा मौके से खिसक गया। संवाद