{"_id":"669a523810df5db2940a8c7f","slug":"villager-dies-after-being-hit-by-goods-train-railway-worker-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-119672-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मालगाड़ी की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत, रेलकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मालगाड़ी की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत, रेलकर्मी घायल
विज्ञापन
मृतक संतोष कुमार का फाइल फोओ।
बरखेड़ा / पीलीभीत। रात्रि ड्यूटी के दौरान ट्रैक की देखरेख कर रहे रेल कर्मी व एक ग्रामीण मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रेल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के बाद पुलिस की मदद से रेल कर्मियों ने घायल को पीलीभीत स्थित रेलवे अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
जहानाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेनीपुर निवासी डालचंद पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल खंड पर भोपतपुर रेलवे स्टेशन पर पैडमैन के पद पर 10 वर्षों से तैनात है। बृहस्पतिवार को रात्रि ड्यूटी करने के लिए डालचंद ने अपने साथी के स्थान पर बरखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर एक निवासी संतोष कुमार(40) पुत्र तोलेराम को बुलाया।
इसके बाद रेल ट्रैक की चेकिंग के लिए निकल गया। रात करीब दो बजे नरायणपुर के निकट रेल ट्रैक पर दोनों लोग भोपतपुर से शाहजहांपुर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में श्रमिक संतोष कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि पैडमैन डालचंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मालगाड़ी के चालक और गार्ड ने हादसे की जानकारी निकट के भोपतपुर स्टेशन पर दी। जिसके बाद पुलिस और रेल कर्मी मौके पर पहुंच गए। गंभीर घायल पैडमैन को पहले पीलीभीत के रेलवे अस्पताल लाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया गया।
मौत की जानकारी होने पर श्रमिक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी किरन देवी ने रेलवे विभाग से मुआवजे की मांग की है। उसके तीन बच्चे हैं। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।