फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Village Industry Department will help in setting up industries worth up to 50 lakhs

Pilibhit News: 50 लाख तक का उद्योग लगाने के लिए ग्रामोद्योग विभाग करेगा मदद

Wed, 26 Jun 2024 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Village Industry Department will help in setting up industries worth up to 50 lakhs
पीलीभीत। बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत ग्रामोद्योग विभाग ऋण दिलाएगा। इस योजना के अंतर्गत अनुदान भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत बेरोजगारों को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने के लिए योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन

इसमें 18 वर्ष से ऊपर के लोग विभागीय बेवसाइट www.kviconline.gov.in पर ऋण के लिए आवेदन कर सकते है। योजना के अंतर्गत आवेदक को 20 से 50 लाख रुपये तक ऋण बैंक से दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने करने वाले सामान्य जाति के उद्यमियों को परियोजना लागत का 25 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग पिछड़ा, अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, महिला, भूतपूर्व सैनिक, उद्यमियों को 35 प्रतिशत मार्जन मनी में अनुदान दिया जाएगा।

इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने वाले सामान्य जाति के उद्यमियों को परियोजना लागत का 15 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग पिछड़ा, अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, महिला, भूतपूर्व सैनिक उद्यमियों को 25 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed