फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Village heads of the throat Albatross Tiger Reserve

ग्राम प्रधानों के लिए गले की फांस बना टाइगर रिजर्व

Sun, 20 Sep 2015 07:54 PM IST
Madotanda
Madotanda Updated Sun, 20 Sep 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व बनने से जहां जनपद का नाम तो रोशन हो गया, लेकिन टाइगर रिजर्व को ग्राम पंचायतों से सहमति पत्र देने वाले ग्राम प्रधानों की आगामी चुनाव में अपनी कुर्सी डगमगाती दिखाई दे रही है। वन विभाग महिलाओं तक को जलौनी लकड़ी लाने से रोक रहा है, इसको लेकर गांव वालों में उपजे असंतोष को कुछ हद तक शांत कराने के लिए प्रधान सब्सिडी पर रसोई गैस कनेक्शन देने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

टाइगर रिजर्व घोषित करने को वन विभाग वर्षों से प्रयासरत था, लेकिन उसको सफलता नहीं मिल सकी थी। केंद्र सरकार ने भेजे गए प्रस्ताव पर यह आपत्ति लगा दी थी कि वनों से सटे इलाकों के प्रधानों व ग्रामीणों की सहमति के यह संभव नहीं है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने आनन-फानन में कागजों में ग्राम सभाओं की खुली बैठकें दिखा व उसमें टाइगर रिजर्व के प्रस्ताव की सहमति दर्शा प्रधान के हस्ताक्षर का सहमति पत्र ले उसे केंद्र सरकार को भिजवा दिया। जिसके बाद ही टाइगर रिजर्व घोषित करने की अधिसूचना जारी की गई थी।
विज्ञापन


हस्ताक्षर करना साबित हो रहा महंगा
ग्राम प्रधानों ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर तो कर दिए, उस समय उनसे यह कहा गया था कि गांवों से सटे इलाकों को बफर जोन किया जाएगा। इसमें ग्रामीणों को जलौनी लकड़ी आदि की सुविधा मिलती रहेगी, लेकिन अब सुविधाएं मिलना तो दूर की बात, पूरी तरह से आवाजाही ही बंद कर दी गई। ग्रामीणों ने इसके विरोध में कई बार विभिन्न संगठनों के साथ आंदोलन भी किया। सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर देने के बाद अब ग्राम प्रधानों को चुनाव नजदीक आने के चलते कुर्सी डगमगाती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल सकते हैं रसोई गैस कनेक्शन
गत माह बराही के प्रधान सुखदीप सिंह लाडी केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के सचिव कमलकांत के साथ दिल्ली में एनटीसीए के सचिव से मिले थे। जिसके बाद बरेली जोन के मुख्य वन संरक्षक, डीएफओ व डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अधिकारियों से स्वास्थ्य कैंप के बजाए सब्सिडी पर गैस कनेक्शन देने की सहमति बनी थी। इस पर कार्रवाई भी शुरू हो गई है। उम्मीद है कि इसी सप्ताह से गैस कनेक्शन मिलना शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed