फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Verification of compensation files worth Rs 4 crore completed

Pilibhit News: चार करोड़ रुपये की मुआवजा पत्रावलियों का सत्यापन पूरा

Tue, 01 Oct 2024 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Verification of compensation files worth Rs 4 crore completed
कलक्ट्रेट ​स्थित अपने कार्यालय में मुआवजा पत्रावलियों का अवलोकन करते सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन
पीलीभीत। बरेली-पीलीभीत-सितारगंज हाईवे के भूअधिग्रहण से संबंधित चार करोड़ की पत्रावलियों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। अब दो दिन बाद किसानों के खातों में धनराशि जाना शुरू हो जाएगी। भूअधिग्रहण में घपलेबाजी के कारण पत्रावलियों को बरेली मंगा लिए जाए जाने से कार्य रुका हुआ था। पत्रावलियां वापस आने के बाद अब सत्यापन किया गया है।
विज्ञापन

हाईवे निर्माण के लिए अधिगृहीत की गई किसानों की जमीन को लेकर घपलेबाजी सामने आने के बाद बरेली में यहां के किसानों के मुआवजे से संबंधित पत्रावलियों को मंगवा लिया गया था। इससे मुआवजा देने की रफ्तार पर ब्रेक लग गया था। बरेली में जांच के बाद पत्रावलियों को वापस भेज दिया गया ताकि किसानों को मुआवजा दिया जा सके।
विज्ञापन

अब मुआवजा संबंधित चार करोड़ रुपये की पत्रावलियों की भूमि अध्याप्ति अधिकारी ने बारीकी से जांच की। जांच और सत्यापन के बाद सभी को सही पाया गया। इससे मुआवजा देने की राह आसान हो गई है। दो दिन के बाद चार करोड़ मुआवजे की धनराशि अमरिया क्षेत्र के किसानों के खातों में भेजनी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




--बरेली से वापस आने के बाद चार करोड़ रुपये की मुआवजा पत्रावलियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन में यह सही पाईं गई। अब दो दिन बाद किसानों के खातों में मुआवजा धनराशि पहुंचना शुरू हो जाएगी।- विजयवर्धन तोमर, भूमि अध्याप्ति अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed