फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vehemently drench shower of colors

रंगों की बौछार से तन मन सराबोर  

Fri, 25 Mar 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो पीलीभीत।
ब्यूरो पीलीभीत। Updated Fri, 25 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Vehemently drench shower of colors
होली - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया रंगों का त्योहार
होलिका स्थलों पर परिक्रमा कर की पूजा अर्चना
चौराहों और सड़कों पर रहा होरियारों का कब्जा
 गिले शिकवे भूलकर दी होली की शुभकामनाएं 

एकता और भाईचारे का पर्व होली बृहस्पतिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। होलिका स्थलों पर पूजा अर्चना की गई। वहीं होरियारों ने होली गीतों और ढोल नगाड़ों के बीच जमकर रंगों की बौछार की। हुड़दंगियों ने भी जमकर धमाल मचाया। एक दूसरे से गले मिलकर होली शुभकामनाएं दीं।
बृहस्पतिवार सुबह से ही शहर से लेकर गांव तक होली की मस्ती छाई रही। सुबह तड़के लोगों ने होलिका स्थल पहुंचकर परिक्रमा कर पूजा अर्चना की। शहर के छतरी चौराहा, सुनगढ़ी, अशोक कॉलोनी, आवास विकास, चावला चौराहा, होली चौराहा, काला मंदिर, जाटो वाला चौराहा, थान सिंह, साहूकारा, जेपी रोड समेत तमाम स्थानों पर परंपरानुसार लोगों ने होलिका को जौ की बाली के आखत अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद शुरू हुई रंगों की बौछार। तकरीबन सुबह के आठ बजते-बजते शहर की अधिकांश सड़कें रंगों से नहा उठीं। होरियारों की टीमों ने चौराहों, सड़कों और गलियों में कब्जा कर लिया। इस बीच जो भी सड़क पर मिला, उसे होरियारों ने अपने रंग में रंग लिया। होली गीतों पर लोगों ने जमकर डांस किया। रंगों का यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। दोपहर बाद लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं ग्रामीण अंचल में धमाल पार्टी के साथ लोगों ने आखत डालकर जश्न मनाया। देर शाम तक होली मिलन का सिलसिला जारी रहा। नगरपालिका परिषद की ओर से रामस्वरूप पार्क में होली मिलन का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन

बीसलपुर। नगर समेत तहसील क्षेत्र में होली पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। होलिका स्थलों पर लोगों ने पूजा अर्चना की। रंगबाजी का दौर सुबह से ही शुरू हो गया, जो दोपहर तक जारी रहा। दोपहर बाद लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर गले मिलने के साथ होली की शुभकामनाएं दीं। कटरा बाजार में उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में हुए समारोह में व्यापारियों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। गांव भसूंडा में बैंड बजाने के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसके चलते होलिका पूजन रुक गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पूजन शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुर्रासकतपुर। यहां भी होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
दियोरिया। गांव समेत आसपास क्षेत्रों में लोगों ने सुबह सबेरे होलिका स्थल पहुंचकर पूजा अर्चना की। होरियारों ने दोपहर तक रंगों की बौछार की। दोपहर बाद लोगों ने एक दूसरे के घरों पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।
माधोटांडा। होली का त्योहार कस्बे सहित क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गांव कस्बों में होरियारों की टोलियां रंग खेलने के लिए निकल पड़ीं। दोपहर बाद लोगों ने एक दूसरे के घरों पर जाकर पर्व की बधाई दी। इधर शुक्रवार सुबह महिलाओं ने होली खेलने के दौरान मुख्य मार्ग पर बंद कर दिया। इस बीच उन्होंने ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंचकर भी होली खेली और दोपहर बाद होलिकास्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।



हड़ताल पर रहकर वकील मिले होली
पीलीभीत। 24 मार्च को धुलेंडी पर भी जिला जजी में अवकाश नहीं था। अधिवक्ताओं ने धुलेंडी पर कलमबंद हड़ताल रखी। शुक्रवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे और एक दूसरे से होली मिले। शुभकामनाएं दीं। जिला जजी में होली मनाने वालों में प्रभारी जिला जज विनय कुमार, स्पेशल जज पंकज कुमार उपाध्याय, अपर जिला जज सत्यप्रकाश, अहसान हुसैन, विजय कुमार गुप्ता, नरेंद्र पाल ङ्क्षसह तोमर, सीजेएम सुनील कुमार ङ्क्षसह, एसीजेएम डीएन सिंह, सिविल जज बीसलपुर संजय कुमार, संयुक्त बार के अध्यक्ष किशनलाल आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed