फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Urs of Mian Selha began with Quran Khwani

कुरानख्वानी के साथ शुरू हुआ सेल्हा मियां का उर्स 

Fri, 25 Mar 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो माधोटांडा।
ब्यूरो माधोटांडा। Updated Fri, 25 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Urs of Mian Selha began with Quran Khwani
उर्स - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- पहले दिन ग्राम पंचायत की ओर से की गई चादरपोशी
- जायरीन के पहुंचने का सिलसिला जारी
- 28 को चादर जुलूस के बाद समापन 29 को

सूफी संत सैय्यद सेल्हा मियां रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स का शुक्रवार को आगाज हो गया। इस दौरान जायरीन ने चादरपोशी कर दुआएं मांगीं। वहीं दूरदराज से आने वाले जायरीन के पहुंचने का सिलसिला भी पूरे दिन जारी रहा।  
टाइगर रिजर्व से सटे सेल्हा गांव स्थित सेल्हा मियां की दरगाह शरीफ पर कुरानख्वानी के साथ उर्स का आगाज हुआ। सेल्हा ग्राम पंचायत की ओर से दरगाह शरीफ पर चादरपोशी की गई। चादरपोशी करने वालों में गोविंद ढाली, सर्वजीत सिंह, सोनू, सुक्खी, अशोक मंडल, दुलाल आदि शामिल रहे। दूरदराज से आए जायरीन ने भी पहुंचकर चादरपोशी की और दुआएं मांगीं। उधर, नायब मेला मैनेजर मोहम्मद सद्दीक ने बताया कि पांच दिवसीय उर्स का समापन 29 मार्च को होगा। 28 मार्च को चादर जुलूस निकाला जाएगा। रोजाना रात को मिलाद के बाद बज्म ए शमा कव्वाली प्रोग्राम होगा। 
विज्ञापन



सिंचाई विभाग की हटधर्मी के चलते जायरीन परेशान
सेल्हा बाबा की दरगाह तक पहुंचने के लिए जायरीन हरदोई ब्रांच के बाएं ओर पटरी पर बने पक्के मार्ग से ही आते जाते हैं, लेकिन इन दिनों यह मार्ग जायरीन के लिए मुसीबत बना हुआ है। हरदोई ब्रांच से निकाली जा रही रेत इसी पटरी पर डाली जा रही है। हालांकि मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने सहायक अभियंता केपी तिवारी से रेत न निकलवाने का आग्रह भी किया था, लेकिन रेत निकालना बदस्तूर जारी है। जिसके चलते जायरीन को धूल के गुबार के बीच ही निकलना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



दुकानदारों में फैली नाराजगी
मेले में स्थानीय दुकानदारों के अलावा गैर जनपदों से भी बड़ी संख्या में दुकानदार यहां पहुंचते हैं। कमेटी पदाधिकारियों द्वारा इन्हें जमीन आवंटित की जाती है। उधर, कमेटी ने कुछ पुराने दुकानदारों के दुकान लगने के स्थान में बदलाव किया, जिस पर दुकानदारों में रोष फैल गया। उनका कहना था कि जो दुकानदार अधिक रकम दे रहे हैं, उनको कमेटी के लोग अच्छी जगह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed