फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Upturned cane laden tractor trolley, killing farmer

गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, किसान की मौत 

Sun, 19 Feb 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 19 Feb 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
असम हाईवे पर बिठौराकलां के पास एक्सल टूटने से गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में ट्राली पर सवार किसान महेंद्र राठौर (22) पुत्र दीनानाथ की गन्ने की फांदियों में दबकर मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम बंजरिया निवासी महेंद्र राठौर खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। रविवार देर शाम ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लादकर पीलीभीत एलएच मिल आ रहे थे। असम हाईवे पर बिठौराकलां के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर का एक्सल टूट गया। जिसके बाद ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद गन्ने की फांदियां महेंद्र के ऊपर जा गिरी। राहगीरों व आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर बचाव कार्य कर किसान को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed