{"_id":"69ea7f3d03958126400bba2d","slug":"up-board-pranjal-yash-and-yuvraj-topped-the-district-in-class-10th-while-darshika-sharma-topped-in-intermediate-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-158011-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 10वीं में प्रांजल, यश व युवराज, इंटर में दर्शिका शर्मा ने किया जिले में टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 10वीं में प्रांजल, यश व युवराज, इंटर में दर्शिका शर्मा ने किया जिले में टॉप
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित हुआ। हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में पहला स्थान शहर के सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज पीलीभीत के छात्र प्रांजल मौर्या, चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर पीलीभीत के छात्र यश प्रजापति और सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर के छात्र युवराज ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में गुरुनानक इंटर कॉलेज मुडलिया भैंसहा अमरिया की छात्रा दर्शिका शर्मा ने 93.30 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉप किया है।
इस बार जिले की टॉपर सूची में शहर, पूरनपुर और बीसलपुर क्षेत्र के विद्यालयों का दबदबा देखने को मिला। हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में कुल 13 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया, जबकि इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची में 12 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इन सूचियों में अधिकतर विद्यार्थी बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और पूरनपुर क्षेत्र के विद्यालयों से रहे। सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने भी इस बार शानदार प्रदर्शन कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
ग्रामीण इलाके के मेधावियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में सरस्वती हाईस्कूल विद्या मंदिर बिलसंडा की छात्रा कृति गोस्वामी ने 94.17 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। तीसरे स्थान पर शहर के सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर काॅलेज की छात्रा अक्षरा रहीं। वहीं, इंटर में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर की छात्रा प्रियांशी दूसरे और शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के रिषभ भास्कर ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। संवाद