फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   unlock 1.0 effect on market

दुकानें खोलने का नया समय नहीं आया पसंद, कई व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान

Thu, 04 Jun 2020 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
unlock 1.0 effect on market
पूरनपुर। दुकानों के खुलने के लिए तय किया गया नया समय रास न आने पर विरोध में मंगलवार को कई व्यापारियों ने कपड़ा, जनरल मर्चेंट, स्टेशनरी, जूता-चप्पल, बर्तन, ड्राइक्लीनर और टेलरों की दुकानें बंद रखीं। शाम को व्यापारी अपने संगठन के नेताओं से भी मिले। मामला डीएम तक पहुंचा तो सात जून के बाद बदलाव का आश्वासन मिला। इस पर चेतावनी दी गई कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो आठ जून को बैठक करके दुकानें अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

अनलॉक 1.0 में रियायतें देते हुए रेडीमेड, कपड़ा, जनरल मर्चेंट, स्टेशनरी, जूता-चप्पन, ड्राइक्लीनर की दुकानें खुलने का समय अपराह्न साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े आठ बजे तक निर्धारित किया गया है। इसे लेकर व्यापारियों में रोष है। तमाम व्यापारियों ने सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी से मिलकर दुकानों के खुलने के समय को लेकर विरोध जताया था। उनका कहना था कि दोपहर बाद बाजार में सन्नाटा हो जाता है। तब वे दुकानें खोलकर क्या करेंगे। उस समय खरीददार नहीं आते हैं तो वे खाली बैठकर क्या करेंगे। व्यापारियों ने इसकी जानकारी व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष को देकर डीएम से इस बारे में बातचीत करने को कहा, ताकि दुकानों के खुलने का समय बदल सके। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, सीओ योगेंद्र कुमार, कोतवाल एसके सिंह की प्रांतीय नेता हंसराज गुलाटी की बातचीत हुई। वहां व्यापारियों ने एसडीएम से दुकानों के खुलने का समय सुबह से निर्धारित कराने की मांग की। व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी ने मामले की जानकारी व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी को फोन पर दी। जिलानी ने उन्हें बताया कि डीएम ने सात जून के बाद दुकानों के खुलने के समय में बदलाव करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ऐसे में व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सात जून को दुकानों के खुलने का समय नहीं बदला तो आठ जून को बैठक कर विरोध प्रदर्शन की रणनीति तय की जाएगी। प्रांतीय नेता के आश्वासन पर व्यापारी मान गए और बुधवार से निर्धारित समय पर दुकानें खोलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed