फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Unemployed will soon be able to communicate with companies online

Pilibhit News: जल्द ही कंपनियों से ऑनलाइन संवाद कर सकेंगे बेरोजगार

Sun, 21 May 2023 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Unemployed will soon be able to communicate with companies online
- सेवायोजन दफ्तर में जल्द ही शुरू होगी मॉडल कॅरियर सेंटर की शुरुआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
पीलीभीत। जल्द ही बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावनाएं और बढ़ जाएंगी। ऐसा मॉडल कॅरियर सेंटर की शुरुआत होने से संभव हो पाएगा। जिसकी शुरुआत जल्द ही यहां हो जाएगी।
सेंटर के माध्यम से नौकरी देने वाली कंपनियों से बेरोजगार सीधे संवाद कर सकेंगे। इतना ही नहीं, साक्षात्कार की प्रक्रिया भी घर बैठे पूरी की जा सकेगी। विभागीय जिम्मेदारों से इसके लिए तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए जिले पर अभी सेवायोजन कार्यालय के सिवा कोई दूसरा सरकारी माध्यम नहीं है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद यहां मॉडल कॅरियर सेंटर की शुरुआत की जा रही है। कुछ काम शेष है, जिसे चार दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इस सेंटर पर जिले के 15 सौ युवाओं ने रोजगार के लिए एनसीएस पोर्टल के जरिए अपना आवेदन भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पोर्टल पर 15 कंपनियां व उनके निदेशक, संस्थापक जुड़े हैं। सीधे तौर पर कहा जाए तो जिन बेरोजगारों ने आवेदन किया है, वे इस पोर्टल के माध्यम से कंपनियों से सीधे उनके भर्ती बोर्ड से बात कर सकेंगे और अपने बारे में जानकारी दे सकेंगे। मॉडल कॅरियर सेंटर की प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि युवाओं को इसके बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही उनकी कॅरियर काउंसलिंग कराते हुए उन्हें गाइड करने का काम भी मॉडल कॅरियर सेंटर करेगा।

--
ऑनलाइन लगेंगे रोजगार मेले
मॉडल करियर सेंटर की ओर से ऑनलाइन रोजगार मेले लगाए जाएंगे। इस बारे में सेंटर की प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि इसमें ऐसे बेरोजगार युवक-युवतियों को शामिल किया जाएगा, जिनका एनसीएस पोर्टल पर आवेदन है। ऑनलाइन रोजगार मेलों के दौरान कंपनियों के भर्ती बोर्ड की वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आवेदकों से बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed