{"_id":"67266fefcbe7851cbb0b7f37","slug":"under-the-guise-of-friendship-a-teenager-was-raped-and-money-was-extorted-from-her-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-124957-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दोस्ती की आड़ में किशोरी से किया दुष्कर्म, रुपये वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दोस्ती की आड़ में किशोरी से किया दुष्कर्म, रुपये वसूले
विज्ञापन
पीलीभीत। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती का फायदा उठाकर युवक ने किशोरी के आपत्तिजनक फोटो खींचे और वीडियो बना ली। वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। डरा-धमकाकर अपने दोस्त से भी बात कराई। दोस्त ने भी किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री की वर्ष 2023 में इंस्टाग्राम पर बल्लभनगर कॉलोनी निवासी शिवम नाम के युवक से दोस्ती हो गई। आरोप है कि युवक उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर मिलने के लिए एक कैफे पर बुलाने लगा।
अक्तूबर 2023 में आरोपी ने कैफे में किशोरी की आपत्तिजनक फोटो खींची और वीडियो बना ली। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन उत्पीड़न करने लगा। पुत्री से करीब 50 हजार रुपये भी ले लिए। इसके बाद धमका कर अपने दोस्त आकिब अंसारी से बात करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
आरोपी आकिब ने भी किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए और 30 हजार रुपये भी ले लिए। शिवम ने किशोरी की फोटो और वीडियो अपने दो अन्य दोस्तों के पास वायरल कर दीं। जब उक्त दोस्तों ने भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया तो किशोरी ने आपबीती परिजनोंं को बताई।
जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शिवम, आकिब, आसिफ और विपल वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
--
11 साल की बच्ची को कमरे में बंद कर दुष्कर्म की कोशिश
पीलीभीत। घर से दुकान पर सामान खरीदने जा रही 11 वर्षीय बालिका को रास्ते में एक व्यक्ति ने पकड़ लिया। पास में ही स्थित घर के कमरे में बंद कर दुष्कर्म की कोशिश की। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। करीब 8 घंटे बाद बच्ची ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 11 वर्षीय पुत्री 30 अक्तूबर को घर से एक दुकान पर मट्ठा लेने के लिए गई थी। आरोप है कि रास्ते में एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और कमरे में बंद कर उसके साथ अश्लील हरकतें की। उसके कपड़े फाड़कर दुष्कर्म करने की कोशिश की।
बच्ची ने शोर मचाया, लेकिन पटाखों के शोर में उसकी आवाज दब गई। हालांकि शोर मचाने पर आसपास लोगों की मौजूदगी देख आरोपी ने उसे छोड़ दिया। आरोपी ने 50 रुपये देने का लालच दिया। घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी।
डरी-सहमी बालिका ने करीब आठ घंटे तक किसी को घटना के बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन आरोपी के दोबारा मोहल्ले में आने पर बच्ची ने मां को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने चौकी पहुंचकर घटना की नामजद तहरीर दी। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी नन्हू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश जारी है। संवाद