फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two schools found closed during inspection; recommendation made to deduct the salaries of nine teachers.

Pilibhit News: निरीक्षण में बंद मिले दो स्कूल, नौ शिक्षकों के वेतन काटने की संस्तुति

Thu, 06 Aug 2026 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two schools found closed during inspection; recommendation made to deduct the salaries of nine teachers.
पूरनपुर। खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह को निरीक्षण में बाइफरकेशन का प्राथमिक स्कूल, नगरिया खुर्द कलां का कंपोजिट स्कूल बंद मिला। भूरा गोरखडिब्बी के प्राथमिक स्कूल एक शिक्षक निरीक्षण के समय पहुंचा। मटैया लालपुर शिक्षामित्र गैरहाजिर मिला। बंद स्कूलों के नौ शिक्षकों का बुधवार को वेतन काटने, गैरहाजिर शिक्षामित्र की मानदेय काटने की संस्तुति बीएसए से की गई। देर में पहुंचे शिक्षक को चेतावनी दी गई। निरीक्षण को लेकर शिक्षकों मेंं खलबली मची रही।
विज्ञापन


बुधवार को निरीक्षण के बाद खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 7.55 बजे बाइफरकेशन के प्राथमिक स्कूल के निरीक्षण में स्कूल बंद मिला। सुबह 8.20 बजे गांव नगरिया खुर्द कलां का कंपोजिट स्कूल भी बंद मिला। बाइफरकेशन के स्कूल में तैनात दो और नगरिया खुर्द कलां के स्कूल में तैनात सात शिक्षकों का बुधवार का वेतन काटने की संस्तुति बीएसए से की गई है।
विज्ञापन

गांव भूड़ा गोरख डिब्बी के प्राथमिक स्कूल के निरीक्षण में एक शिक्षक निरीक्षण के समय पहुंचा। इस पर उसे सुधार करने की चेतावनी दी गई। गांव मटैया लालपुर के प्राथमिक स्कूल के निरीक्षण में शिक्षा मित्र गैरहाजिर मिला। उसका मानदेय कटवाने की संस्तुति की गई है। गांव रमनगरा के कंपोजिट स्कूल में छात्र उपस्थित कम मिली। गांव पलिया और धुरिया पलिया के प्राथमिक स्कूल में बच्चों का नामांकन कम होना पाया गया। शिक्षकों को छात्र उपस्थित और नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए गए। गांव धुरिया पलिया के उच्च प्राथमिक स्कूल में बरसात के चलते स्कूल की चहारदीवारी गिरी मिलने पर इसका प्रस्ताव मांगा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed