फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two rivalry groups clashed, resulting in violence and gunfire, with 19 reported dead.

Pilibhit News: रंजिश से दो पक्ष आए आमने-सामने, मारपीट और फायरिंग, 19 पर रिपोर्ट

Wed, 22 Apr 2026 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two rivalry groups clashed, resulting in violence and gunfire, with 19 reported dead.
पूरनपुर। थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच रंजिश और खेत संबंधी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष ने घर के बाहर फायरिंग और धमकी देने का आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष ने मारपीट और पगड़ी बेअदबी का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव हमीरपुर में 17 अप्रैल की रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ। एक पक्ष के तरसेम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रात करीब नौ बजे अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के राजवीर सिंह, करन सिंह, गुरनाम सिंह समेत कई लोग करीब दस अज्ञात व्यक्तियों के साथ उनके घर के बाहर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने घर के बाहर असलहों से फायरिंग कर दहशत फैला दी। इसके बाद कुछ लोग गेट फांदकर घर के अंदर घुस आए और उसे व उनके भाई सतनाम सिंह को जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के राजवीर सिंह ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 17 अप्रैल को वह अपने भाई के साथ खेत में कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई कर रहे थे। कटाई के बाद कंबाइन मशीन का कटर ट्रैक्टर में जोड़कर दूसरे खेत में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान तरसेम सिंह, सतनाम सिंह और आकाशदीप सिंह वहां पहुंच गए और ट्रैक्टर को जबरन हटाकर कटर अपने ट्रैक्टर में जोड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बचाने आए करनदीप सिंह को लोहे की रॉड से पीटा गया, इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने बाल खींचकर उनकी पगड़ी गिरा दी, इससे बेअदबी हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed