{"_id":"683d2488098fe87a130a24c9","slug":"two-people-including-constable-died-in-road-accident-in-pilibhit-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पीलीभीत में ट्रक की टक्कर से सिपाही समेत दो लोगों की मौत, बाइक से पुलिस लाइन जा रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पीलीभीत में ट्रक की टक्कर से सिपाही समेत दो लोगों की मौत, बाइक से पुलिस लाइन जा रहे थे दोनों
Mon, 02 Jun 2025 09:42 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 02 Jun 2025 09:42 AM IST
सार
पीलीभीत के टनकपुर हाईवे पर रविवार रात करीब 12 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। गौहनिया चौराहे के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार सिपाही समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
शिवम बालियान और बॉबी चौधरी के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के टनकपुर हाईवे पर रविवार रात हुए सड़क हादसे में सिपाही समेत दो लोगों की मौत हो गई। सुनगढ़ी थाने में तैनात सिपाही शिवम बालियान (30 वर्ष) अपने साथ शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खां निवासी बॉबी चौधरी (25 वर्ष) पुत्र नन्हे बाबू के साथ पुलिस लाइन स्थित आवास पर जा रहे थे। इसी दौरान गौहनिया चौराहे के पास ट्रक की टक्कर से दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अजगर ने किया चीतल का शिकार, जिंदा निगल गया; मंजर देख सहम गए सैलानी, देखें Video
विज्ञापन
सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। हालांकि टक्कर के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया था। बताया जाता है कि जोरदार टक्कर के बाद दोनों लोगों के शव क्षत-विक्षत हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिपाही शिवम बालियान मूल रूप से बुलंदशहर जिले का रहने वाले थे। जानकारी पर परिजन पीलीभीत पहुंच गए। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन