फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two parties fight with sticks in land dispute, video goes viral

Pilibhit News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

Thu, 19 Oct 2023 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two parties fight with sticks in land dispute, video goes viral
खेत से वापस आते समय युवक से मारपीट करते लोग । स्रोत - वायरल वीडियो
पीलीभीत। जमीन के विवाद के चलते खेत से आ रहे पिता-पुत्र पर दबंगों ने हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। युवक ने मामले की तहरीर असम चौकी पर दी है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव खरुआ निवासी छोटे लाल ने बताया कि देवहा पुल के नजदीक उनका एक खेत है। खेत पर कुछ लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। बुधवार दोपहर लगभग एक बजे वह अपने पुत्रों के साथ जब खेत से वापस आ रहे थे इसी दौरान दबंगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

जब उसके बेटों ने इसका विरोध किया, तो उक्त लोगों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। आसपास से गुजर रहे लोगों ने जैसे-तैसे उन लोगों को दबंगों से बचाया। इसके बाद उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनाक्रम के दौरान किसी ने पूरे मामले की वीडियो बना कर वायरल कर दिया। युवक ने मामले की तहरीर असम चौकी पर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed