{"_id":"6ab030ce107fd4736c05a4e6","slug":"leopard-took-away-goat-in-front-of-shepherd-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-169282-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ
Mon, 21 Sep 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा। गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। रविवार शाम को तेंदुआ ने एक चरवाहे के सामने ही उसकी बकरी को खींचकर गन्ने के खेतों में ले गया।
उन्होंने वन विभाग के विरुद्ध नारेबाजी व प्रदर्शन किया। रविवार शाम करीब चार बजे गांव के मो. रफीक अपनी बकरियों को खेतों में चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक घात लगाए बैठे तेंदुए ने छलांग लगाई और एक बकरी को दबोच लिया।
चरवाहे के शोर मचाने और ग्रामीणों के लाठी-डंडों के साथ खेतों की तरफ दौड़ने पर तेंदुआ बकरी का क्षत-विक्षत शव छोड़ गन्ने के घने खेत में चला गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में पिछले दो महीने से अधिक समय से तेंदुआ लगातार घूम रहा है।
विज्ञापन
वन दरोगा सुरेश गंगवार ने बताया कि पिंजरा पूर्व में तेंदुए की चहलकदमी के आधार पर ही लगाया गया था, फिर भी ग्रामीणों की सुविधा और स्थिति को देखते हुए उनसे बात कर पिंजरे को उचित स्थान पर जल्द ही शिफ्ट करवा दिया जाएगा। संवाद