फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two more corona infected were found, yet slowness in investigations

Pilibhit News: दो और कोरोना संक्रमित मिले, फिर भी जांचों में सुस्ती

Mon, 03 Apr 2023 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two more corona infected were found, yet slowness in investigations
आठ दिन में जिले में दो प्रशासनिक अधिकारियों में हो चुकी है संक्रमण की पुष्टि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिले में कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है। रविवार शाम को आई रिपोर्ट में दो और लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। दोनों अमरिया क्षेत्र की महिलाएं हैं। पिछले आठ दिन में 17 मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमण की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लेकिन इसके बावजूद जांच में कोई तेजी नहीं आई है।
जिले में आठ दिनों में कोरोना संक्रमण बढ़ा है। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 17 पहुंच चुकी है। शहर से लेकर गांव तक लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इसमें दो प्रशासनिक अफसर भी शामिल हैं। कोरोना संक्रमण जिस रफ्तार से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए शासन स्तर से ज्यादा से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच कराने पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन जिले में जांच की गति वही पहले जैसी ही है। इसका अंदाजा जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की स्थिति से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

रोजाना ओपीडी की संख्या एक हजार से पार पहुंच रही है। इसमें तीस फीसदी लोग संक्रमण की चपेट में आकर सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित होते हैं, लेकिन इनमें से किसी की भी कोरोना जांच नहीं कराई जा रही है। चिकित्सक वायरल की बात कहकर परामर्श दे रहे हैं। वहीं जिले की बात करें तो सीएचसी स्तर पर भी मरीजों की भीड़ उमड़ रही हैं। लेकिन जांच के नाम पर महज दिखावा किया जा रहा है। हालांकि विभागीय आंकड़ों को देखें तो रोजाना आठ सौ से एक हजार तक नमूनों की बात की जा रही है। अधिकांश नमूने एंटीजन किट से ही लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
जिला अस्पताल में स्थापित नहीं हो सकी कोविड हेल्प डेस्क
कोरोना से बचाव के लिए कितनी सजगता बरती जा रही है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिला अस्पताल में शहर से लेकर देहात तक के मरीज पहुंच रहे हैं। संख्या लगातार बढ़ रही है। लेकिन कोरोना की सतर्कता के दावों के बीच अस्पताल में कोविड हेल्प डेस्क तक स्थापित नहीं की गई है। महज टीबी लैब में ही कोरोना की एंटीजन जांच की सुविधा है।
00
कोरोना की सैपलिंग नियमित रूप से की जा रही है। संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता भी जरूरी है। मौसम में बदलाव से शरीर को बचाने में लोग लापरवाही न बरतें।
- डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed