{"_id":"6861731e48d98e2486043890","slug":"two-hospitals-in-madhotanda-closed-records-sought-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138740-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: माधोटांडा के दो अस्पतालों को कराया बंद, अभिलेख तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: माधोटांडा के दो अस्पतालों को कराया बंद, अभिलेख तलब
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने माधोटांडा में बंद कराया अस्पताल। स्रोत- विभाग
पूरनपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक शिकायत पर रविवार को माधोटांडा के दो निजी अस्पतालों को बंद करा दिया। दोनों अस्पताल संचालकों से अभिलेख तलब किए गए हैं। तब तक अस्पताल न खोलने की चेतावनी दी गई है।
सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा के नेतृत्व में टीम ने माधोटांडा के सेवा और अजहरी अस्पताल पर छापा मारा। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि पूर्व में माही अस्पताल को सील कर उसके संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। सील अस्पताल का नाम बदलकर अस्पताल चलाने की सूचना पर सेवा अस्पताल पर छापा मारा गया।
इसके अलावा एक शिकायत पर अजहरी अस्पताल भी बंद करा दिया गया। दोनों अस्पताल संचालकों को दो दिन में अभिलेख दिखाने के निर्देश दिए गए हैं।