फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two deaths due to lightning, seven scorching

बिजली गिरने से दो की मौत, सात झुलसे 

Wed, 17 May 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 17 May 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
Two deaths due to lightning, seven scorching
बिजली गिरने से दो की मौत, सात झुलसे
 गांव रायपुर में बुधवार को अपराह्न पौने तीन बजे बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के समय सभी लोग पेड़ के नीचे बैठे थे। पेड़ के नीचे बैठे दो लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मृतकों के घर कोहराम मच गया है। एसडीएम ने मृतकों के घरवालों को छह-छह लाख रुपयेे देने का आश्वासन दिया है। रायपुर निवासी चंद्रपाल ने बताया कि उनकी विवाहित पुत्री माधुरी देवी (28) पौने दो बजे अपनी ससुराल जाने के लिए पैदल ही घर से निकली थी। माधुरी की ससुराल जिला बरेली के थाना भुता क्षेत्र के गांव अमृता में है। माधुरी के साथ उसके पुत्र प्रियांशु (6) और पुत्र अंशू (4) भी था। माधुरी के साथ उसका भाई चंद्रपाल भी था। बारिश शुरू होने के कारण माधुरी गांव के बाहर कटना नदी के पुल के पास एक पेड़ के नीचे बैठ गई थी। पड़ोस में खेल रहे गांव रायपुर निवासी श्रीकृष्ण वर्मा का पुत्र करन (14), इसी गांव के विशनपाल का पुत्र अंकित (10), सात वर्षीय पुत्र अरुण, हरीराम का पुत्र विजय वर्मा (12), पुत्र भरत (8) बारिश शुरू होने के कारण उसी पेड़ के नीचे बैठ गए थे। करीब पौने तीन बजे उसी पेड़ पर अचानक बिजली गिर पड़ी। जिससे माधुरी की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद गंभीर रूप से झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने करन को मृत घोषित कर दिया। हालत चिंताजनक होने के कारण अंशु और बलराम को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसडीएम बीपी सिंह और तहसीलदार विवेक मिश्रा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मृतकों के घर वालों को डीएम से अनुमति मिलने के बाद छह-छह लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस घटना से मृतकों के घर कोहराम मच गया है। एसडीएम, तहसीलदार, सीओ हरीश भदौरिया और पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां (फूलबाबू) ने सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना। एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास को घायलों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने दोनों शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed