{"_id":"58e27e4b4f1c1b3a465b5367","slug":"two-centers-of-sugar-mill-closed-six-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल के दो केंद्र हुए बंद, छह हुए फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल के दो केंद्र हुए बंद, छह हुए फ्री
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 03 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र का अधिकांश गन्ना खत्म हो जाने के कारण चीनी मिल के दो गन्ना क्रय केंद्र बंद हो गए और छह केंद्र फ्री कर दिए गए हैं। किसान सहकारी चीनी मिल के सीसीओ सेवकराम सिंह ने बताया कि क्षेत्र का गन्ना खत्म हो जाने के कारण चुर्रासकतपुर अ और बैरा क्रय केंद्र बंद कर दिया गया है। इसके अलावा क्षेत्र का अधिकांश गन्ना खत्म हो जाने के कारण चुर्रासकतपुर ब, रसूला अ, ककराकला, बेनीपुर, नगीपुर अखौला अ और ब क्रय केंद्र फ्री कर दिए गए हैं। सीसीओ ने बताया कि इन क्रय केंद्रों पर गन्ना तुलवाने के लिए किसानों को गन्ने की पर्चियों की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीसीओ ने यह भी कहा कि किसानों को गन्ना तुलवाने में कोई दिक्कत आने पर उन (सीसीओ) से फोन पर संपर्क साधा जा सकता है।
विज्ञापन