फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two bike riding friends died and one injured in a road accident

Pilibhit News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक घायल

Fri, 26 Jul 2024 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two bike riding friends died and one injured in a road accident
मृतक तेजपाल फाइल फोटो।
बरखेड़ा/पीलीभीत। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर बरखेड़ा स्थित बजाज शुगर मिल के निकट बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बहेड़ी क्षेत्र के रहने वाले थे। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद परिवार वालों ने हादसा डायल 112 से होने का अंदेशा जाहिर किया है।
विज्ञापन

बीसलपुर क्षेत्र के गांव सुकटिया निवासी पवन कुमार गांव के ही राकेश की बाइक लेकर बहेड़ी क्षेत्र के गांव बाहपुर निवासी गुड्डू (26) पुत्र अहिबरन व तेजपाल (22) पुत्र सुंदरलाल मौर्य के साथ बुधवार देर रात पीलीभीत मार्ग पर स्थित एक गांव में आयोजित दावत में शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन

बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर बजाज शुगर मिल के निकट अचानक मार्ग पर आए सांड़ से बचते समय अचानक बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई।
हादसे में गुड्डू और तेजपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से घायल को बरखेड़ा सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद परिजन भी आ गए। पंचनामा भरकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाइक सवार तीनों दोस्त की दिल्ली में फर्नीचर की दुकान है।
मृतक गुड्डू चार भाइयों में सबसे बड़ा और मृतक तेजपाल का एक छोटा भाई और पांच बहनें हैं। मृतक गुड्डू के भाई अर्जुन का कहना है कि सीसीटीवी की फुटेज देखी गई तो हादसे के समय डायल 112 का वाहन दिख रहा है। इसको लेकर बरखेड़ा पुलिस से भी शिकायत की गई है।

000
पवन की हालत भी नाजुक, बरेली रेफर
हादसे में घायल पवन की हालत भी गंभीर बनी हुई है। नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया। बरेली के निजी अस्पताल में भी उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका है। परिजनों के अनुसार पवन की हालत गंभीर बनी हुई है।

00
अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हुआ है। अगर डायल 112 का वाहन है तो उसकी जांच कर पता लगाने की कोशिश की जाएगी।
- राजकुमार सिंह, थाना प्रभारी, बरखेड़ा

मृतक तेजपाल फाइल फोटो।

मृतक तेजपाल फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed