फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two animal smugglers arrested, 22 kg meat recovered

Pilibhit News: दो पशु तस्कर गिरफ्तार, 22 किलो मांस बरामद

Mon, 21 Jul 2025 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two animal smugglers arrested, 22 kg meat recovered
अमरिया। उत्तराखंड से बाइक पर मांस लेकर आ रहे दो पशु तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से 22 किलो मांस बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया। वहीं मांस किस पशु का है, इसकी जांच के लिए नमूना लैब भेजा गया है।
विज्ञापन

अमरिया थाने की बिरहैनी पुलिस चौकी क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी समय कनपुरा तिराहे पर उत्तराखंड के सितारगंज की ओर से दो बाइक सवार आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार सितारगंज की ओर वापस भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कस्बा न्यूरिया के मोहल्ला मियां खां निवासी तसलीम व मोहल्ला ठाकुरद्वारा भट्टे वाली गौंटिया निवासी शमशुल बताया। दोनों के पास से 22 किलो मांस व दो बाइकें बरामद हुईं हैं। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी सितारगंज से मांस न्यूरिया कस्बे में बेचने के लिए लाए थे। मोटरसाइकिलों के अभिलेख भी नहीं मिले हैं। इस पर मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed