फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Truck overturned while trying to save a bike rider, 12 injured including the driver

Pilibhit News: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलटा ट्रक, चालक सहित 12 घायल

Sun, 19 Jan 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 19 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Truck overturned while trying to save a bike rider, 12 injured including the driver
पूरनपुर क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा मोड़ के समीप पलटा ट्रक। राहगीर
पूरनपुर। कोहरे में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक सहित ट्रक में सवार 12 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर ट्रक चालक सहित चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

यहां से ट्रक चालक को गंभीर हालत में इलाज के लिए बरेली ले जाया गया है।
हादसा रविवार सुबह करीब छह बजे बंडा हाईवे पर घुंघचाई थाना क्षेत्र केे गांव कबीरपुर-कसगंजा मोड़ पर हुआ। पूरनपुर के गांव चाटफिरोजपुर से मजदूरों को लेकर ट्रक चालक बंडा में भूसी भरने जा रहा था। घने कोहरे के चलते कबीरपुर-कसगंजा मोड़ पर सामने से आती बाइक ट्रक चालक को दूर से नजर नहीं आई। नजदीक आने पर उसे बचाने के प्रयास में ट्रक असंतुलित होकर पलट गया।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से घायलों को ट्रक से बाहर निकाला गया। घायल ट्रक चालक थाना जहानाबाद के सरदान नगर निवासी मुशर्रफ (28), गांव चाटफिरोजनपुर निवासी कमलेश (23), शिवकुमार (26), लालू (26), दुर्वेश (24), मनोज (23), रोहित (18), अरुन कुमार (21), सुरजीत (25), छोटेलाल (23), सानू (30), गांव जेठापुर निवासी सरवन (24) को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में सीएचसी से मुशर्रफ, लालू, सुरजीत, सरवन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed