{"_id":"6698fcf133f77038db0520d8","slug":"truck-driver-dies-in-collision-with-tractor-trolley-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-119607-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन
असम हाईवे पर दुर्धटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक।संवाद
गजरौला (पीलीभीत)। असम हाईवे पर गजरौला क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राॅली से हुई भिड़ंत में ट्रक के परखचे उड़ गए, ट्रैक्टर-ट्राॅली भी खाई में जाकर पलट गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
असम हाईवे पर गजरौला क्षेत्र के अंतर्गत माला मोड़ और कटिना पुल के बीच पीलीभीत की ओर जा रही धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली और सामने से आए ट्रक में भिड़ंत हो गई। जिससे ट्रक का आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक मुरादाबाद के थाना डींगरपुर के रसूलपुर हमीद गांव निवासी साजिद (30) पुत्र जब्बार हुसैन की मौके पर मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली खाई में जाकर पलट गई, उसका चालक मौके से भाग गया। ट्रक में परचून का सामना था जिसे बिहार ले जाया जा रहा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के बाद मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।