{"_id":"66cfb002800d6070620363f4","slug":"troubled-by-the-bullies-the-family-of-the-rape-victim-put-up-posters-saying-the-house-is-for-sale-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-121615-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने दबंगों से परेशान होकर मकान बिकाऊ है के लगाए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने दबंगों से परेशान होकर मकान बिकाऊ है के लगाए पोस्टर
विज्ञापन
बिलसंडा। दबंगों से परेशान होकर दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने घर के बाहर मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा किए हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले की जानकारी पुलिस को दी थी, लेकिन दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट कर पुत्री को उठा ले जाने की धमकी दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा चुकी है।
मामला थाना करेली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी महिला ने बताया कि 15 अगस्त की शाम को उसकी 16 वर्षीय बेटी को एक युवक जबरन घर से उठा ले गया। उसने पुत्री से दुष्कर्म किया। इस मामले में थाना करेली पुलिस ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की। जबकि पुत्री ने दुष्कर्म करने की बात भी बताई थी।
आरोप है कि 24 अगस्त को आरोपी घर में घुस आए और सामान में तोड़फोड़ कर गालीगलौज की। साथ ही पुत्री को उठा ले जाने की धमकी भी दी है। मामले की शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दहशत के चलते पीड़ित परिवार अपना घर बेचकर गांव छोड़ने को मजबूर है। एसओ प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। आरोप बेबुनियाद हैं।