{"_id":"5883a0084f1c1b1a6eefe21c","slug":"traffickers-ran-up-truck-full-of-bovine-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक छोड़ भागे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक छोड़ भागे तस्कर
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक खराब होने पर तस्करों को रोड पर छोड़कर भागना पड़ा। पुलिस के पहुंचने पर ट्रक में आठ पशु बरामद हुए, जिनमें एक मृत पाया गया। आसाम हाईवे पर गांव मोहनपुर के निकट सड़क किनारे खड़ा खराब ट्रक लोगों ने देखा। उसमें गोवंशीय पशु भरे हुए थे। लोगों की सूचना पर पहुंचे एसआई रनवीर सिंह पशुओं को ट्रक से नीचे उतरवाया। उसमें आठ गोवंशीय पशु निकले, जिनमें एक मृत पाया गया। पुलिस के मुताबिक तस्कर पशुओं को वध के लिए ले जा रहे थे। ट्रक खराब होने पर तस्करों को छोड़कर भागना पड़ा। ट्रक की बैट्री और स्टेपनी आदि सामान गायब था। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मांस और गोवंशीय पशु की खाल बरामद
पूरनपुर। पुलिस ने गांव गहलुईया के एक स्थान पर छापा मारकर गोवंशीय पशु का करीब बीस किलो मांस और एक खाल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि गोवंशीय पशु का वध करके मांस उसी गांव का बबलू बेच रहा था। बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मांस और गोवंशीय पशु की खाल बरामद
पूरनपुर। पुलिस ने गांव गहलुईया के एक स्थान पर छापा मारकर गोवंशीय पशु का करीब बीस किलो मांस और एक खाल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि गोवंशीय पशु का वध करके मांस उसी गांव का बबलू बेच रहा था। बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन