{"_id":"686173435f00f67a0f077c29","slug":"traffic-rules-taught-awareness-pamphlets-distributed-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-138724-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ, बांटे जागरूकता पंफलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ, बांटे जागरूकता पंफलेट
विज्ञापन
वाहन चालकों को पंफलेट बांटते नेकी की दीवार संस्था के कार्यकर्ता। स्रोत : संस्था
पीलीभीत। नेकी की दीवार संस्था के पदाधिकारियों ने रविवार को शहर के गौहनिया चौराहे पर ई-रिक्शा और अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। जागरूकता पंफलेट, पानी की बोतल और गमछा बांटे। नियमों के पालन की अपील की।
जागरूकता कार्यक्रम एआरटीओ वीरेंद्र कुमार सिंह, टीएसआई रघुविंदर सिंह और संस्था की समन्वयक अनुषी भारद्वाज की देखरेख में हुआ। एआरटीओ ने वाहन चालकों को क्षमता से अधिक सवारी या सामान लेकर न चलने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए कहा।
हिदायत दी कि वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें। कार्यक्रम का संचालन कीवी धमीजा, रश्मि आनंद और कनिका सबरवाल ने किया। इस मौके पर केपी भारती, कमील खान, रामअवतार के अलावा संस्था के करनप्रीत सिंह, करनजोत सिंह, देव शर्मा, सीरतपाल कौर, वंश कुमार, सुप्रीत कौर, शरद मिश्रा एवं अंशप्रीत मौजूद रहे।