{"_id":"64c415470508a03e650c63a7","slug":"traders-submitted-memorandum-to-sdm-in-protest-against-kanpur-incident-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-1829-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कानपुर की घटना के विरोध में व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कानपुर की घटना के विरोध में व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Sat, 29 Jul 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। कानपुर में व्यापारी के मालवाहक वाहन के चालक की हत्या के विरोध में युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला को सौंपा। ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि चेकिंग के नाम पर व्यापारियों का शोषण और मनमानी की जा रही है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन में कानपुर की घटना पर रोष व्यक्त किया गया। ज्ञापन में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने, दोषी कर्मचारियों को निलंबित करने, चालक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने, मामले की जांच उच्चस्तरीय एजेंसी से कराने आदि की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में नगराध्यक्ष विवेक खंडेलवाल, युवा नगराध्यक्ष जगजीवन सिंह बाजवा, गोल्डी जोशी, हर्ष शर्मा, उमाशंकर, संजय गुप्ता, पवन गुप्ता, रवि जायसवाल, राजेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।