फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Trader dies after car collides with bull on Tanakpur Highway

Pilibhit News: टनकपुर हाईवे पर सांड़ से टकराई कार, व्यापारी की माैत, साथी घायल

Wed, 05 Aug 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Trader dies after car collides with bull on Tanakpur Highway
न्यूरिया टनकपुर हाईवे पर आवारा सांड से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई कार - फोटो : 1
न्यूरिया। टनकपुर हाईवे पर थाना न्यूरिया क्षेत्र के टांडा विजैंसी के पास सोमवार रात सांड़ से कार के टकराने के बाद हुए सड़क हादसे में एक सब्जी व्यापारी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में सांड़ की भी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला फीलखाना निवासी राशिद हुसैन (45) सब्जी बिक्री का कार्य करते थे। सोमवार को वह अपने साथी फय्याज के साथ खटीमा स्थित मंडी गए थे। दोनों पिकअप गाड़ी से देर शाम पीलीभीत के लिए लौट रहे थे, लेकिन श्रावण मास के पहले सोमवार पर रूट डायवर्जन व्यवस्था के लागू होने के चलते वाहन को मझोला ही रोकना पड़ा।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि जानकारी मिलने पर मृतक राशि का भाई जाहिद कार से वहां पहुंचा और पिकअप के पास रुक गया। राशिद व फय्याज कार से पीलीभीत के लिए रवाना हो गए। रात करीब 11 बजे टनकपुर हाईवे पर टांडा विजैंसी के पास मार्ग पर अचानक आए सांड़ से कार टकरा गई। जोरदार टक्कर लगाने के बाद कार अनियंत्रित होकर करीब 15 से 20 मीटर दूर खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सांड़ की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र न्यूरिया और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राशिद हुसैन को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल फय्याज की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर किया गया, जहां एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम से इन्कार किया था। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद

न्यूरिया टनकपुर हाईवे पर आवारा सांड से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई कार

न्यूरिया टनकपुर हाईवे पर आवारा सांड से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई कार- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed