फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tourists gathered at Chuka Beach... Safari vehicles fell short

Pilibhit News: चूका बीच पर उमड़े सैलानी... कम पड़ गए सफारी वाहन

Mon, 29 May 2023 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Tourists gathered at Chuka Beach... Safari vehicles fell short
मुस्तफाबाद स्थित पार्किंग स्थल पर लगीं वाहनों की कतार। संवाद
मौसम मेहरबान...चूका बीच देखने से चूके कई मेहमान, मायूस लौटे लखनऊ और रुद्रपुर के सैलानी
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों में संडे को मौसम रहा मेहरबान
400 सैलानियों ने उठाया बीच का लुत्फ
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। गर्मी की छुट्टियां,,, रविवार का दिन । उस पर मौसम भी मेहरबान... चूका बीच पर अपना दिन यादगार बनाने के लिए रविवार को इस कदम उमड़े कि जंगल सफारी के वाहन कम पड़ गए। पार्किंंग फुल हो गई और कई लोगों को मुख्यद्वार से मायूस होकर लौटना पड़ा। करीब चार सौ सैलानियों ने चूका बीच और टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र इस समय अंतिम दौर में है। बरसात के चलते 15 जून से पर्यटन स्थल के द्वार बंद हो जाएंगे। इस बार पर्यटन स्थल पर पूर्व की अपेक्षा अधिक रौनक है। रोजाना दो सौ से अधिक सैलानी चूका बीच घूमने पहुंच रहे हैं। छुट्टी के दिन संख्या और भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

रविवार को चूका बीच सैलानियों से फुल हो गया। करीब चार सौ सैलानी चूका बीच पहुंचे। सुबह और शाम की शिफ्ट में जंगल सफारी के सभी वाहन बुक हो गए। करीब तीस सैलानियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। लखनऊ से आए रफीक अहमद, डॉ सुहैल और रुद्रपुर के तरुन बहादुर ने बताया की चूका बीच की खूबसूरती देखने परिवार के साथ आए, लेकिन जंगल सफारी वाहन बुक नहीं हो सके। रेंजर बजीर हसन ने बताया कि पर्यटन के नियमों का ध्यान रखते हुए सैलानियों को सुविधाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
मुस्तफाबाद में वाहनों की लगी कतार
मुस्तफाबाद स्थित गेस्ट हाउस पर बुकिंग काउंटर होने के चलते रविवार को सुबह से ही यहां सैलानियों की आमद होने लगी। वाहनों को पार्किंग पर लगाया गया। दोपहर बाद की शिफ्ट में सैलानियों की बढ़ी संख्या के चलते वाहनों को खड़ा करने की जगह भी कम पड़ गई। जैसे-तैसे वाहनों को खड़ा किया गया।

मुस्तफाबाद स्थित पार्किंग स्थल पर लगीं वाहनों की कतार। संवाद

मुस्तफाबाद स्थित पार्किंग स्थल पर लगीं वाहनों की कतार। संवाद

मुस्तफाबाद स्थित पार्किंग स्थल पर लगीं वाहनों की कतार। संवाद

मुस्तफाबाद स्थित पार्किंग स्थल पर लगीं वाहनों की कतार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed