{"_id":"675dd7f005a746679304f554","slug":"took-objectionable-photos-of-the-girl-now-blackmailing-her-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-127266-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवती के आपत्तिजनक फोटो खींचे, अब कर रहा ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवती के आपत्तिजनक फोटो खींचे, अब कर रहा ब्लैकमेल
Sun, 15 Dec 2024 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। युवक ने किसी तरह युवती के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। युवती की शादी तय होने पर अब वह इन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अमरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन साल पूर्व जहानाबाद क्षेत्र के गांव निवासी मनीष से उसका संपर्क हुआ था। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए। परिजनों को जानकारी लगने के बाद मामले में फैसला भी हुआ था।
युवक ने दोबारा कभी कॉल न करने और न ही मिलने की बात कही थी। इसके बाद पीड़िता की शादी तय हो गई। इसकी जानकारी लगने पर आरोपी कॉल करके उसे ब्लैकमेल करने लगा। अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी गई।