फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Took 1.60 lakh in the name of sending laborers, threatened on asking for it back

Pilibhit News: मजदूर भेजने के नाम पर ले लिए 1.60 लाख, वापस मांगने पर धमकाया

Sun, 11 Feb 2024 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 11 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Took 1.60 lakh in the name of sending laborers, threatened on asking for it back
बरखेड़ा। ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए मजदूर भेजने के नाम पर ठेकेदार ने दो बार में 1.60 लाख रुपये ले लिए। भट्ठे पर मजदूर नहीं पहुंचे तो भट्ठा संचालक ने रुपये वापस मांगे तो ठेकेदार ने उससे गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी हाशिम ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उससे जान पहचान के ठेकेदार ने भट्ठे पर काम करने के लिए मजदूर भेजने के नाम पर नौ फरवरी को शाम 4.30 बजे 80 हजार रुपये दूसरे व्यक्ति के खाते में डलवाए। बाद में 80 हजार रुपये नकद बरखेड़ा में मो. आरिफ के सामने लिए। ठेकेदार ने शाम तक मजदूर भेजने को कहा, जब रात आठ बजे तक मजदूर नहीं पहुंचे तो ठेकेदार से बात की। इस पर वह टाल मटोल करने लगा। रुपये वापस मांगने पर गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रुपये वापस कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed