फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tomato sold at Rs 70

70 रुपये में बिक रहा टमाटर

Thu, 06 Jul 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 06 Jul 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
बारिश का प्रभाव सब्जियों पर भी खासा पड़ा है। पिछले दस दिन में लगभग हर सब्जी के भाव चढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा वृद्धि टमाटर के दामों में हुई है जोकि 60-70 रुपये किलो की दर से बिक रहा है। बारिश के चलते टमाटर की आवक मंडी समिति में कम होने लगी है। इससे सब्जी और सलाद दोनों में प्रयोग किए जाने वाले टमाटर का भाव बढ़ा गया है। मंडी समिति में सब्जी के फुटकर विक्रेता फिरोज ने बताया कि बाहर से टमाटर न के बराबर आ रहा है। इस क्षेत्र के किसान जो टमाटर उगाते हैं वो देखने में उतना आकर्षक नहीं होता जितना बाहर से आने वाला टमाटर होता है। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले तक टमाटर 10-12 रुपये किलो में बिकता था। आवक कम होने से टमाटर 60-70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। मंडी समिति में फल व सब्जी के मुख्य सप्लायर हाजी अकबर भी टमाटर और सब्जियों के चढ़ते भाव को लेकर चिंतित दिखे। उन्होंने बताया कि लगभग सभी सब्जियों के दाम लगभग दो गुने हो चुके हैं। जबकि टमाटर के भाव छह गुना तक बढ़ गए हैं। उन्होंने बताया कि वह उत्तराखंड में फौज को यहां से नियमित सब्जी सप्लाई करते हैं। बारिश की वजह से सब्जियों की आवक कुछ कम हुई है। जिसके चलते उन्हें माल आपूर्ति करने में खासी दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण टमाटर की फसल खराब हो रही है। इसी के चलते इसके  भाव तेज हैं। आवक कम होने के कारण भी टमाटर का भाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed